हर कदम चाहते हैं सफलता तो ध्यान रखें ये बातें
उत्साह हमारे महानतम गुणों में से एक है। यह पैसा, सत्ता या रुतबे से बढ़कर है। उत्साह हो तो हम हर कदम सफलता हासिल कर सकते हैं। उत्साह में आत्मविश्वास व पहल जोड़ दें तो सब कुछ मुमकिन है पर यह उत्साह जगाएं कैसे? 1. प्रैक्टिस से परफेक्ट भले ही न बनते हों पर आदत जरूर पड़ जाती है। उत्साह में होने की एक्टिंग करें। हंसे, मुस्कराएं और ऐसे चलें जैसे पैरों में स्प्रिंग हों। व्यवहार में थोड़ा लाउड हो जाएं। जैसे किसी से कहना हो कि आपसे मिलकर खुशी हुई तो जोर से कहें। धीरे-धीरे आप वाकई उत्साही बन जाएंगे। 2. अपने लक्ष्य को पूरी शिद्दत से कल्पना में जिएं। आप सोचें कि जब यह काम पूरा होगा तो कैसे लगेगा? हो सकता है आपकी आंखों में आंसू आ जाए। यह अद्भुत भावना रोम- रोम में बसने दें।
3. यदि आप ऐसी स्पर्द्धा में भाग लें जहां विजेता को कोई इनाम न हो कैसा लगेगा? अपने विज़न में यही सिद्धांत लागू करें। जैसे काम हो जाए तो अपने पसंदीदा रेस्तरां में जाएं। कोई जटिल काम हो तो पूरा होने पर कुछ दिनों की छुट्टी का खुद से वादा करें।
4. कोई भी काम करते समय सारा ध्यान उसी पर लगाएं। आधा ध्यान काम पर व आधा किसी और बात के बारे में सोच रहा हो तो ऐसी स्थिति में उत्साह जगना कठिन है। जैसे ही पूरा ध्यान केंद्रित होता है, उत्साह अपने आप जग जाता है।
5 . संतुलित भोजन लें। एरोबिक व्यायाम करें, जिसमें गहरी सांस लेनी पड़े। जिंदादिली के लिए दिमाग को भरपूर ऑक्सीजन जरूरी है। खूब पानी पिएं। पर्याप्त आराम और नींद लें। अच्छेस्वास्थ्य के बिना न तो सफलता का मजा आएगा और न उत्साह जगेगा। 6 .क्या अाप अपना भविष्य जानना चाहते हैं? उत्तर ‘हां’ है तो उसके बारे में फिर सोचें। आगे का न मालूम होना सबसे बड़ी नियामत है। इसी से हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इसलिए हर क्षण जैसा आए उसका लुत्फ उठाएं, भरपूर जीएं।
7 . आप जिस चीज के लिए उत्साह जगाना चाहते हों, उस पर गर्व करें। जिस पर गर्व करते हों, उसकी बात करना रोमांच से भर देता है, जो उत्साह में बदल जाता है।
8.हर व्यक्ति के लिए कोई न कोई ऐसी बात होती है, जो उत्साह जगा देती है। म्यूजियम जाने से लेकर पेंटिग्स देखने तक। संगीत सुनना, प्रकृति के साथ वक्त बिताना, नए कपड़े पहनना, प्रिय लेखक की किताबें पढ़ना। जो पसंद हो वह करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें