Ayurvedic Health Tips in Hindi
: third party image reference
credit: third party image reference
: third party image reference
credit: third party image reference
credit: third party image reference
शरीफा करता है इन बीमारियों को दूर, हर दिन करें इसका सेवन
फल हमारी सेहत के लिए हमेशा ही फायदेमंद होते हैं। अक्सर घर के बड़े-बूढ़े मौसमी फल खाने की सलाह देते हैं। यहां तक कि डॉक्टर्स का भी कहना है कि हमें हर रोज फलों का सेवन करना चाहिए। आज कल सीजन में शरीफा चल रहा है। कम ही लोग होंगे जो इसे खाना पसंद करते हैं। क्योंकि इसे खाने में मेहनत ज्यादा लगती है और किसी के पास आजकल इतना वक्त तो है नहीं कि एक फल पर इतना समय बिता दें। लेकिन आज हम आपको इसके कुछ ऐसे फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानने के बाद आप हर रोज शरीफा खाने लगेंगे।
अस्थमा से बचाव:- जो लोग अस्थमा की बीमारी से जूझ रहे हैं उन्हें शरीफा हर रोज जरूर खाना चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन बी6 अस्थमा के अटैक से बचाता है। इसमें पाया जाने वाला मैग्निशियम हार्ट को कार्डियक अटैक से बचाने का भी काम करता है।

स्किन के लिए:- शरीफे में पाया जाने वाला विटामिन ए हमारी त्वचा को हेल्दी रखने में बहुत मददगार साबित होता है। समय के साथ त्वचा पर आने वाले एजिंग के निशान को कम करने में भी शरीफा काफी बेहतर होता है। सिर्फ इतना ही नहीं, इसके सेवन से बालों भी मजबूत और खूबसूरत होते हैं।
पाचन शक्ति बढ़ाए:- कब्ज से परेशान लोगों को हर दिन कम से कम एक शरीफा तो जरूर खाना चाहिए। इसमें फाइबर और कॉपर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन शक्ति को बढ़ाने में मददगार साबित होता है। इसके अलावा शरीफे को धूप में सूखाकर इसे पीसकर पाउडर बना लें। इसेक बाद पानी के साथ इसका सेवन करें, इससे डायरिया जैसी बीमारी में आराम मिलता है।
credit: third party image reference
प्रेग्नेंसी में फायदेमंद:- अगर प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को शरीफा खिलाया जाए तो शिशु का दिमाग इम्युन सिस्टम और नर्वस सिस्टम मजबूत रहता है। इसके अलावा मिसकैरिज का खतरा भी न के बराबर होता है।
credit: third party image reference
ब्लड प्रेशर संतुलित करे:- जिन लोगों का ब्लड प्रेशर कम या ज्यादा रहता है उन्हें रोजाना शरीफा खाना चाहिए। दरअसल, यह मैग्निशियम और पौटेशियम का अच्छा स्रोत होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है।
इस आर्टिकल में लिखी गई बातें लेखक के निजी विचार हैं,







